सुलतानपुर में प्रबुद्ध वर्ग से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया संवाद, बोले-10 वर्ष में बदली देश के दशा

मंत्री नंदी बोले- प्रधानमंत्री से थर-थर कांपते हैं आतंकवादी

सुलतानपुर में प्रबुद्ध वर्ग से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया संवाद, बोले-10 वर्ष में बदली देश के दशा

सुलतानपुर, अमृत विचार। शनिवार को पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में भारत सरकार के मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि 10 वर्षों में भारत की दशा बदली है। 2014 के पहले के भारत और आज के भारत में बहुत अंतर आया है। पीएम के नेतृत्व में देश ने सभी मोर्चों पर विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। मोदी की गारंटी वाली योजनाओं से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। 

यहां प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत 11 वीं  विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश है। उन्होंने कहा जो नौजवान फर्स्ट टाइम वोट करेगा उसने 2014 से पहले का जमाना नहीं देखा जब बहाली ही बहाली थी। भ्रष्टाचार घोटाला, आतंकवाद, अखबारों की हेडलाइन बनते थे। देश में निराशा का माहौल था। प्रधानमंत्री ने 2014 में शपथ ग्रहण के बाद नौजवानों को तोहफा देते हुए अधिकारियों द्वारा सर्टिफिकेट प्रमाणित करने के आदेश को बदल कर स्वप्रमाणित करने का आदेश किया, नौकरी में इंटरव्यू की प्रथा समाप्त कर देश के युवाओं पर भरोसा जताया। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा जनमानस का मत है मोदी जी भारी बहुमत से तीसरी बार देश का नेतृत्व करें। उन्होंने कहा प्रबुद्ध वर्ग हमारे लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आपकी बात समाज गौर से सुनता है। वह ओपिनियन मेकर्स होते हैं। केंद्रीय मंत्री ने इंडिया गठबंधन पर कहा पहले भी आप देख चुके हैं। इस बार एक तरफा चुनाव होगा। 

विशिष्ट अतिथि यूपी सरकार के मंत्री व क्लस्टर प्रभारी नंद गोपाल नंदी ने कहा कि 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री को आप बागडोर देते हैं तो आतंकी थर-थर कांपते हैं। मंत्री ने कहा 2019 में हमारे सीआरपीएफ जवानों पर आतंकियों ने घर लगाकर हमला किया तो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक करके घर में घुसकर मारा करके जवाब दिया। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तीसरी महाशक्ति के रूप में देश उभरा है। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, सौरभ कांत, पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, जिला संयोजक डॉ अनुराग पांडेय, सुशील त्रिपाठी,एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ आद्या प्रसाद पांडेय, डॉ वेद प्रकाश सिंह, पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, वीणा पांडेय, संजय सिंह सोमबंशी, आकाश जायसवाल आदि रहे। 

ये भी पढ़ें -बड़ी खबर: RO-ARO परीक्षा निरस्त, सीएम योगी ने कहा- युवाओं के दोषियों को ऐसी सजा दिलाएंगे जो बनेगी नजीर