IPL 2024 : जेम्स फ्रैंकलिन होंगे सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच, डेल स्टेन की लेंगे जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुम्बई। न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फ्रैंकलिन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का गेंदबाजी कोच बनाया गया है। फ्रैंकलिन 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच बनाये गये डेल स्टेन का स्थान लेंगे। 

डेल स्टेन ने व्यक्तिगत कारणों से सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच से अपना नाम वापस ले लिया है। वर्ष 2011 और 2012 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले फ्रैंकलिन के लिए यह आईपीएल में उनका पहला कोचिंग कार्यकाल होगा। फ्रेंकलिन ने डरहम में मुख्य कोच के रूप में भी काम किया है और इस समय पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड में सहायक कोच हैं। 

आपको बता दें कि हैदराबाद के पास भुवनेश्वर कुमार, पैट कमिंस, उमरान मलिक सहित कई तेज गेंदबाज हैं, जबकि उनके पास वनिंदू हसरंगा, वॉशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद के रूप में स्पिनर्स भी मौजूद हैं। 2022 में हैदराबाद अंक तालिका में आठवें स्थान पर थी जबकि पिछली बार वह 10वें स्थान पर थी। ऐसे में वेटोरी और फ्रैंकलिन के सामने हैदराबाद के प्रदर्शन को सुधारने की चुनौती होगी। 

ये भी पढ़ें : VIDEO : विल पुकोवस्की के सिर में फिर चोट लगी, छोड़ना पड़ा मैदान

 

संबंधित समाचार