लखनऊ: रेस्टोरेंट संचालक ने पत्नी को बंधक बनाकर ससुराल वालों से की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हुसैनगंज पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से दर्ज की एफआईआर

लखनऊ, अमृत विचार। हुसैनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उदयगंज में एक रेस्टोरेंट संचालक ने पत्नी को बंधक बना ससुराल पक्ष वालों की पिटाई कर दी। वही, रेस्टोरेंट संचालक का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने अपने परिवारिक सदस्यों के संग मिलकर उसकी पिटाई कर रेस्टोंरेंट में तोड़फोड़ की है। फिलहाल, दोनों पक्षों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

प्रभारी निरीक्षक रामकुमार गुप्त के मुताबिक, मूलरूप से उन्नाव जनपद के सोहरामऊ निवासी संगीता सिंह की शादी वर्ष 2023 में उदयगंज निवासी संजीव से हुई थी। लिखित शिकायत में महिला ने बताया कि दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाता था। 

गत 28 फरवरी को पीड़िता ने ससुराल पक्ष वालों का विरोध किया पति और देवर सन्दीप ने उसे दो घंटे तक लगातार मारपीट की। जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर पीड़िता ने मायके वालों को आपबीती सुनाई। जब मायके वाले बातचीत करने पहुंचे तो उनसे भी मारपीट की गई। 

वहीं, संजीव का आरोप है कि बीते एक मार्च को पत्नी संगीता अपने परिवारिक सदस्यों के संग रेस्टोरेंट में पहुंची। जिसके बाद पत्नी ने उससे मारपीट कर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामला दंपति के आपसी विवाद से जुड़ा है। दोनों ही पक्षों की तरफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

संबंधित समाचार