Sandeshkhali Violence के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन, कहा- बंगाल की सीएम ने वोट के चलते अस्मिता से खेला
बहराइच, अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं न पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हो रही महिला विरोधी गतिविधियों को लेकर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। परिषद के कार्यकर्ता किसान पीजी कॉलेज में एकत्रित होकर नगर मंत्री नित्या पाठक के नेतृत्व में नारेबाजी की।
अभाविप के प्रांत सहमंत्री आदर्श शुक्ला ने कहा कि बंगाल की पवित्र भूमि देवी स्वरूप शक्ति की आराधनास्थली रही है दुर्भाग्यवस वर्तमान में पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वोट बैंक की राजनीति के चलते महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वाली तकरीर अपने चरम पर हैं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मानवता को शर्मसार कर रही इस घटना की निंदा करती है।

कहा कि एक ओर राज्य सरकार संरक्षित भ्रष्टाचारीयों के हौसले बुलंद हैं संदेशखाली में जिन पीड़ितों के साथ ज्यादती हुई है। उनमें अधिकांश पिछड़े वर्ग तथा अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाएं हैं। जिला संयोजक मयंक अग्रवाल ने बताया संदेशखाली की महिलाओं के ऊपर हो रही हिंसा एवं उनकी सामूहिक अस्मिता के हनन पर अंकुश लगाया जाए।
जिला सह संयोजक आशुतोष मिश्रा ने कहा राज्य सरकार की संलिप्तता को ध्यान में रखते हुए संदेशखाली के पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच केंद्र एजेंसी द्वारा कराई जाए एवं दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए।
वंशिका मिश्रा ने कहा कि वहां की महिलाओं के साथ वर्षों से हो रहे मानसिक शोषण से धीरे-धीरे उबरने के लिए महिलाओं को मनोचिकित्सकों द्वारा परामर्श सत्रों की भी सुविधा प्रदान की जानी चाहिए। प्रदर्शन में खेलो भारत सहसंयोजक अभय तिवारी, विभाग संयोजक अमित गोंड,अंकुर,रोशनी , कुंज बिहारी शुक्ला, अमरजीत,निखिल,नीलेश व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-अमेठी: पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़, अभद्रता का आरोप, एसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी जांच
