प्रयागराज: कारोबारी की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घेरा थाना, किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। सूदखोरों से तंग आकर एक व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। कारोबारी की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों व ग्रामीणों ने घूरपुर थाने पहुंचकर हंगामा किया। मौके पर थाना प्रभारी ने हंगामा कर रहे लोगों को शान्त कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जिसके बाद हंगामा समाप्त हुआ।  

गौरतलब है कि इरादतगंज बाजार के रहने वाले विद्याकांत यादव (25) पुत्र अवध बिहारी उर्फ़ सोहनलाल यादव की बाजार में मिठाई की दुकान चलाते थे। रविवार देर शाम विद्याकांत ने सूदखोरों से तंग आकर घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। परिजन उसे अस्पताल लेकर भागे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले विद्याकांत की मौत हो गई थी। मंगलवार को परिजन और ग्रामीणों ने घूरपुर थाने पहुंचकर आरोपी सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा करने लगे। इस दौरान मौके पर  रहे थाना प्रभारी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन आरोपियों कि गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। काफी देर चले हमगामे के बाद पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शान्त कराया। जिसके बाद हंगामा शांत हो गया। 

पिता अवध बिहारी ने बताया कि किशन पाण्डेय निवासी घूरपुर और शनि जायसवाल ने बेटे विद्याकांत को 10 फीसदी ब्याज पर रुपये दिये थे। जिसे वापिस करने का वो दबाव बना रहे थे। इसके चलते बेटे ने सुसाइड कर लिया। पिता ने सोमवार को दी गई तहरीर में शनि जायसवाल और किशन पाण्डेय के खिलाफ नामजद शिकायत थाने में की है।

ये भी पढ़ें -अमेठी: पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़, अभद्रता का आरोप, एसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी जांच

संबंधित समाचार