अयोध्या: विद्यालय में भिड़ीं शिक्षिकाएं, जमकर चले लात-घूंसे
रुदौली/अयोध्या, अमृत विचार। शिक्षा क्षेत्र मवई के प्राथमिक विद्यालय पूरे शाहलाल में मंगलवार को एक शिक्षिका ने दूसरी शिक्षिका की लात घूसों से जमकर पिटाई की।पीड़ित महिला शिक्षक ने थाना पटरंगा में पहुंच कर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
शिक्षा क्षेत्र मवई के प्राथमिक विद्यालय पूरे शाहलाल में कक्षा 5 में शिक्षिका जसविंदर कौर गणित पढ़ा रही थी। लगभग पौने दस बजे शिक्षिका मुक्ति सिन्हा कक्ष में पहुंची जसविंदर कौर से विवाद करने लगी। थाना पटरंगा में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शिक्षिका मुक्ति सिन्हा ने बाल पकड़ कर लात घूसों से मारना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी है। अध्यापिका मारिया हासिमी, क्षमा वर्मा और रसोइया ने बचाया। महिला शिक्षक की पिटाई की जानकारी मिलने पर प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम विद्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया घटना की सूचना बीएसए को भेजी जाएगी। प्रधानाध्यापक मंजेश मौर्य ने बताया की शिक्षिका मुक्ति सिन्हा विद्यालय में कई बार विवाद कर चुकी है। थाना प्रभारी पटरंगा ओम प्रकाश ने बताया की तहरीर मिली है। जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें -पूर्व सांसद धनंजय सिंह जौनपुर अपहरण मामले में दोषी करार, भेजे गए जेल
