बहराइच: बकाया पैसा मांगने पर बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, केस दर्ज
बहराइच, अमृत विचार। शहर से सटे ग्राम पंचायत मसीहाबाद निवासी एक वृद्ध ने बकाया पैसा मांगा तो दबंग ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के मसीहाबाद निवासी 80 वर्षीय ताहिर को उसके ही गांव निवासी कलीम ने सिर्फ इसलिए पीट दिया क्योंकि बुजुर्ग द्वारा अपना बकाया पैसा कलीम से मांग लिया गया।
80 वर्षीय बुजुर्ग अपने घर में छोटी सी दुकान रखकर अपने जीविका चलता है। कलीम द्वारा कुछ सामान लिया गया था। जिसका पैसा नहीं दिया गया था जब ताहिर द्वारा अपने बकाया पैसे की मांग की गई तो पहले तो कलीम ने उसे बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए और पत्थर से बुजुर्ग का सर फोड़ दिया।
घटना की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया साथ ही आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल बीके मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पुरानी पेंशन बहाली और आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर एकजुट हुए देश भर के कर्मचारी
