लखनऊ: पुरानी पेंशन बहाली और आठवें वेतन आयोग की मांग को लेकर एकजुट हुए देश भर के कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। इप्सेफ के आवाहन पर देश भर में पुरानी पेंशन बहाली एवं आठवें वेतन आयोग के गठन के लिए सत्याग्रह आन्दोलन सफल रहा। इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र वा महासचिव प्रेम चन्द्र ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग के गठन एवं आउटसोर्सिंग/संविदा कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा न्यूनतम वेतन के लिए नीति बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सभी प्रदेशों में ’’सत्याग्रह’’ आन्दोलन किया गया। वहीं प्रधानमंत्री जी और राज्यों के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

 प्रेमचन्द्र ने बताया कि चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए लगभग सभी राज्यों में सफल रहा। भीषण महंगाई में कर्मचारी परिवार अत्यधिक दुःखी है। वे अपने परिवार का खर्च नहीं चला पा रहे है। 6-8 हजार पाने वाला आउटसोर्सिंग कर्मचारी परिवार की रोटी व शिक्षा-दीक्षा नहीं करा पा रहे है। सरकार का दायित्व है कि सभी अपने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली करे तथा जीवनयापन का तत्काल वेतन मुहैया करायें।

 वीपी मिश्र ने बताया कि अंग्रेजों के समय से दी जा रही पेंशन को समाप्त करना न्यायसंगत नहीं है। उसमें सरकार पर कोई व्यय भार नहीं बढ़ेगा। इसका सबूत दे रखा है। ऐसे ही आउटसोर्सिंग/कर्मचारियों को विनियिमत करने के लिए नीति बनाना आवश्यक है। ’’सत्याग्रह’’ कार्यक्रम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात आदि राज्यों में पूर्ण सफल रहा।

इप्सेफ ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि इप्सेफ की तीनों मांगों पर मिल बैठकर सरकार निर्णय करें। जिससे कि देशभर के कर्मचारियों का मनोबल बढ़े और पूरी मेहनत से विभाग की बढ़ोत्तरी में पूरा योगदान कर सकें। दुःखी रहते कर्मचारियों से उनका कार्य नहीं कराया जा सकेगा। फिर भी वे अपना कार्य मेहनत से कर रहे है। उन्होंने कर्मचारियों से भी अपील कि अपनी एकजुटता बनाये रखें। महासचिव शशि कुमार मिश्र वा अतुल राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि सत्याग्रह कार्यक्रम प्रदेश के 75 जनपदों में पूरी तरह सफल रहा।

आज के कार्यमक्रम में शशि कुमार मिश्र, महासचिव, कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा, सुरेश रावत अध्यक्ष अतुल मिश्र, महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गिरीश मिश्र महासचिव रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, एचएच जैदी, संयोजक, घनश्याम यादव महामंत्री निकाय महासंघ, उमेश मिश्र महामंत्री डीपीए, सुनील यादव अध्यक्ष फार्मेसिस्ट फेडरेशन, अशोक कुमार महामंत्री, फार्मेसिस्ट फेडरेशन, उपेन्द्र यादव संयोजक यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन, धीरज, जावेद संविदा कर्मचारी संघ स्वास्थ्य विभाग, कैंसर रज़ा महामंत्री नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ, नितिन त्रिवेदी, जलकल कर्मचारी संघ, आरपी सिंह, जलकल कर्मचारी संघ, वियज यादव अध्यक्ष, उप्र नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, शैलेन्द्र तिवारी अध्यक्ष आरआर कर्मचारी संघ, सूरजभान सिंह जलसंस्थान कर्मचारी परिषद, राम कुमार धानुक महामंत्री, उपाध्यक्ष उमंग निगम, अमित शुक्ला, जवाहर भवन-इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ, रमेश यादव कोषाध्यक्ष एलटी संघ आदि उपस्थित रहें।
आज के कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के सभी घटक संगठन के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में उपस्थित कर्मचारी साथीगण का सत्याग्रह आन्दोलन का कार्यक्रम जनपदे के नगर निगम लखनऊ में दोपहर 12ः00 बजे से 02ः00 बजे तक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम सभाध्यक्ष द्वारा आज के सत्याग्रह कार्यक्रम करने पर प्रकाश डाला गया।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: झगड़े के बाद पत्नी ने तीन बच्चों समेत जहर खाकर दी जान, पति हिरासत में

संबंधित समाचार