सीतापुर: झगड़े के बाद पत्नी ने तीन बच्चों समेत जहर खाकर दी जान, पति हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। मानपुर थाना इलाके में एक मां ने अपने तीन बच्चों के साथ खेतों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने पति से झगड़े के बाद बुधवार सुबह खेतों में बच्चों के साथ जाकर जहर खा लिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मां और तीन बच्चों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चारों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

जानकारी के अनुसार,क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर निवासिनी महिला राजकुमारी (35) वर्ष पत्नी सजीवन ने आज सुबह खेतों में जाकर अपने तीन बच्चों संध्या (8) वर्ष, नेहा (5) वर्ष और बेटे सुमित (3) वर्ष के साथ खेतों में जाकर जहर खा लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने खेतों में चारों को बेहोश देखकर मामले की जानकारी पुलिस और महिला के पति को दी। 

36

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मां सहित तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। महिला के पति का कहना है कि कल रात शादी से आने के बाद घर में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था लेकिन सब कुछ शांत हो गया। सुबह पत्नी ने बच्चों के साथ खेतों में जहर खा लेगी यह हमने नही सोचा था। 

पुलिस ने चारों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया हैं। प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे का कहना है कि आपसी विवाद के चलते महिला ने यब कदम उठाया है। पति को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है। महिला के खौफनाक कदम के बाद मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रवीण रंजन के पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: मंडलायुक्त और डीएम ने केजीएमयू पहुंचकर जाना काकोरी अग्निकांड पीड़ितों का हाल

 

संबंधित समाचार