बरेली: सपा को एक और झटका, देवेंद्र-महेंद्र ने भी भाजपा का थामा दामन

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों को ग्रहण कराई पार्टी की सदस्यता

बरेली, अमृत विचार। बसपा सरकार में दो बार बिथरी चैनपुर के ब्लॉक प्रमुख रहे देवेंद्र सिंह ने भी भाई महेंद्र सिंह के साथ सपा छोड़ दी है। उन्होंने बुधवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे पहले सपा के पूर्व जिला महासचिव सतेंद्र यादव ने भी पार्टी छोड़ दी थी।

बसपा के कद्दावर नेता रहे दिवंगत वीरेंद्र सिंह के छोटे भाई देवेंद्र 2000 में जिला पंचायत सदस्य, 2005 में ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख, 2009 में डीसीबी के डायरेक्टर और 2010 में बिथरी के निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बने थे। उन्होंने 2006 में बसपा ज्वाइन की। महेंद्र सिंह ने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा। पत्नी नीरू पटेल जरूर 2000 से 2010 तक बिथरी की ब्लॉक प्रमुख, 2010 से 2015 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। 

अब जिला पंचायत सदस्य है। लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने के बाद देवेंद्र सिंह ने कहा कि सपा का मूल ढांचा एक विशेष वर्ग पर अंकित है। भाजपा किसानों के हित में लगातार काम कर रही है।

ये भी पढे़ं- बरेली: तौकीर रजा के घरवालों ने कोर्ट का समन लेने से किया इन्कार

संबंधित समाचार