सुपर फूड 'क्विनोआ’ से करें अपनी मॉर्निंग की शुरुआत, गजब के मिलेंगे फायदे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती लाइफ स्टाइल का असर हमारी हेल्थ पर पड़ता है। ऐसे में अपनी हेल्थ का ध्यान रखना भी काफी जरूरी हो जाता है, खास तौर पर हमें अपने खानपान के मामले में कोई समझौता नहीं करना चाहिए। ऐसे में हमें अपने आहार में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए, जो हमारी हेल्थ को वो सभी पोषक तत्व प्रदान कर सकें जो हमारे लिए आवश्यक है। इन्हीं में से एक है क्विनोआ। इसके बारे में आपने तो सुना ही होगा तो चलिए आपको बताते हैं कि सुपर फूड क्विनोआ के बारे में-

क्विनोआ एक तरह का सीड है, जो दक्षिण अमेरिका में सबसे अधिक उगाया जाता है। क्विनोआ में विटामिन, मिनरल्स, और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही क्विनोआ में अन्य अनाजों के मुकाबले ग्लूटेन फ्री होता है। अगर हम इसका नियमित सेवन करें तो हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, इसमें मौजूद फाइबर हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाते हैं, जिससे मधुमेह का खतरा कम हो जाता है।

वहीं इसके सेवन से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। साथ ही इसमें आयरन और मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है, जो हमारे शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं तो इतने ढेर सारे फायदे जानने के बाद आप इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करने की तो सोच ही रहे होंगे। चलिए आपको बताते हैं किस तरह आप इसका सेवन अलग-अलग डिशेस बनाकर कर सकते हैं। 

मिक्स वेज पुलाव 
क्विनोआ को पानी में उबालकर उसमें अपनी मनपसंद की ढेर सारी हरी सब्जियां डालकर आप उससे वेज पुलाव के रूप में बना सकते हैं। 

सैलेड 
क्विनोआ को सैलेड के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है. सलाद में आप खीरा, टमाटर, और नारियल के टुकड़े भी डाल सकते हैं।

स्वीट डिश
क्विनोआ को दूध, चीनी, और विभिन्न ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर स्वीट डिश भी तैयार कर सकते हैं। 

परांठा
क्विनोआ को आटे या बेसन के साथ मिलाकर परांठा भी बना सकते हैं। 

स्नैक्स 
क्विनोआ को बेसन और हरी सब्जियों के साथ मिलाकर स्नैक भी बनाये जा सकते हैं, जो आपकी हल्की फुल्की भूख के लिए बेहतर ऑप्शन है। कुल मिलाकर कहें तो क्विनोआ से सभी तरह के हेल्थ बेनेफिट्स मिलते हैं, तो आज ही इस सुपर फूड को अपनी डाइट में शामिल करें।

यह भी पढ़ें- World Hearing Day 2024: बच्चों से लेकर युवाओं में बढ़ रही कम सुनाई देने की समस्या, जानिए लक्षण और बचाव