नये कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं महिलाएं, अर्थी को कंधा दे श्मशान तक ले जाती हैं बेटियां..., अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई संगोष्ठी
सुलतानपुर, अमृत विचार। शैक्षिक क्षेत्र में महिलाएं नये कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। आंकड़े बताते हैं कि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों से काफी आगे हैं। यह बातें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहीं। वह महाविद्यालय के संगोष्ठी कक्ष में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित संगोष्ठी को बतौर अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे।
पूर्व प्राचार्य प्रो. एमपी सिंह ने कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही महिलाओं का सम्मान रहा है। आज भी वैश्विक दृष्टि से महिला सशक्तीकरण में हम बहुत आगे हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंजना सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की उपयोगिता और महत्व पर चर्चा की। संगोष्ठी में अपना विचार व्यक्त करते हुए एम ए द्वितीय वर्ष की छात्रा आभा शुक्ल ने कहा कि महिलाओं को प्रोत्साहित कर देश की प्रगति को दोगुना किया जा सकता है।
बीए छठवें सेमेस्टर की नंदिनी ने कहा आज सेना , चिकित्सा, ड्राइविंग जैसे हर महत्वपूर्ण क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी भूमिका में हैं। अन्य छात्राओं ने भी विचार रखे। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मंजू ठाकुर व आभार ज्ञापन डॉ. आलोक पांडेय ने किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो निशा सिंह, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र कुमार, हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ इन्द्रमणि कुमार, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ अभय सिंह समेत पार्थ सारथी द्विवेदी,सत्यम चौरसिया, हर्षवर्धन सिंह,शिवानी सिंह , बबिता, सोमल कनौजिया व नैना आदि रहे।

अर्थी को कंधा दे श्मशान तक जाने लगी बेटियां ...
गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन सुलतानपुर के तत्वाधान में एक संगोष्ठी का अयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रेलवे की एडीएमओ डा इला पांडेय, विशिष्ट अतिथि के रुप शिक्षिक कांति सिंह रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा मंत्री एससी द्विवेदी ने की। कार्यक्रम का संचालन कर रही गीतांजली ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। डा इला पांडेय ने बताया कि आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाएं पुरषों से कंधा मिलाकर न चल रही हों।
वहीं राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका कांति सिंह ने सरस्वती वंदना से शुभारम्भ करते हुए कहा कि हर शक्ति क्षेत्र में बेटियां आगे है। वही अब अर्थी को कंधा देकर श्मशान तक महिलाएं जा रही है। म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता भी अयोजित की गई। जिसमें प्रथम स्थान नीलम वर्मा, दूसरे स्थान पर आसमीन बानो, तीसरे स्थान पर अंजली तो चौथे स्थान पर अंशिका रही। सभी विजताओं को पुरस्कार दिया गया। नारी शक्ति को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर नरमू के मिडिया प्रभारी केशव गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढे़ं: रामनगरी के आन्दोलित किसान जल्द करेंगे लखनऊ कूच, डिप्टी सीएम से करेंगे मुलाकात, जानिए किस बात से हैं नाराज?
