महिला दिवस पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 100 रुपये सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को बधाई दी और इस अवसर पर एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट की घोषणा की।
मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है।’’ उन्होंने कहा कि इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।’’ इससे पहले, मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई दी, उनकी ताकत, साहस और दृढ़ता को सलाम किया और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
Today, on Women's Day, our Government has decided to reduce LPG cylinder prices by Rs. 100. This will significantly ease the financial burden on millions of households across the country, especially benefiting our Nari Shakti.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2024
By making cooking gas more affordable, we also aim…
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में पहल के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पिछले दशक में हमारी उपलब्धियों में भी परिलक्षित होता है।’
ये भी पढे़ं- Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की सीईसी ने करीब 40 उम्मीदवारों के नाम पर लगाई मुहर, आज आ सकती है पहली लिस्ट
