SP MLA Irfan Solanki: विरासत में मिली राजनीति, अखिलेश के करीबी...इरफान के पिता मुलायम सिंह के करीबी साथी रहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इरफान के पिता मुलायम सिंह के करीबी साथी रहे

कानपुर, अमृत विचार। राजस्थान के अजमेर में इरफान सोलंकी का जन्म पांच जून वर्ष 1979 को हाजी मुश्ताक सोलंकी के घर हुआ था। इरफान को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता स्व. हाजी मुश्ताक सोलंकी मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। इरफान सोलंकी को अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है।

अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए इरफान सोलंकी ने पहली बार वर्ष 2007 में कानपुर में आर्यनगर सीट से सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और जीते। 2012 और 2017 में भी इरफान सोलंकी को कोई हरा नहीं पाया।

इरफान सोलंकी की वर्ष 2003 में नसीम सोलंकी के साथ शादी हुई थी। इससे उन्हें एक बेटा और दो बेटियां हैं। इरफान सोलंकी का लेदर का कारखाना है। उनके पास नागोरी टेनरी, मेराज टेनरी, राजस्थान टेनरी, आरएनजेड टेनरी है। साथ ही सोलंकी धर्म कांटा भी है। 

इरफान सोलंकी दिसंबर 2022 से जेल में बंद हैं। इरफान पांच भाई हैं। जिनमें रिजवान सोलंकी, इमरान सोलंकी, फैजान सोलंकी, अरशद सोलंकी हैं। मां खुर्शीदा हाजी के पुराने आवास में रहती हैं। इरफान सोलंकी के ठीक बगल वाला घर उजमा सोलंकी का है। जहां पर रहने वाले लोग घर के ऊपर से चुपचाप झांकते दिखे। दहशत के कारण कोई सामने नहीं आया।

ये भी पढ़ें- ED Raid On Irfan Solanki: ईडी के छापा मारते ही सपा नेत्री नूरी शौकत के घर पर हंगामा...हाजी वसी पर टेरर फंडिंग का आरोप

संबंधित समाचार