Kanpur: पुलिस कमिश्नर के पीआरओ व डीसीपी साउथ को धमकी देने वाला गिरफ्तार...हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर से है ये कनेक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस कमिश्नर के पीआरओ व डीसीपी साउथ को धमकी देने वाला गिरफ्तार

कानपुर, अमृत विचार। बर्रा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर व उसके गुर्गे अभय भदौरिया की पैरवी में पुलिस कमिश्नर के पीआरओ और डीसीपी साउथ को फोन कर अभद्रता कर कार्यालय में चढ़ाई करने की धमकी दी थी।

पुलिस ने कथित नेता हनुमंत विहार गल्लामंडी दीनदयालपुरम निवासी गजेंद्र सिंह को शनिवार शाम गिरफ्तार किया। 

बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली में 28 जनवरी को अपना दल (एस) की रैली पर पथराव, वाहनों को क्षतिग्रस्त कर चार को घायल करने के मामले में हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर व उसके गुर्गे शिवांग ठाकुर, अभय भदौरिया, आकाश द्विवेदी, साहिल सोनकर उर्फ शेरा व गौतम मोगा पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

जिसमें पुलिस अजय ठाकुर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियो पर शिकंजा कसने पर बीते 15 फरवरी की रात कथित बीजेपी नेता व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय मंत्री बताने वाले हनुमंत विहार निवासी गजेंद्र सिंह ने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को फोन कर उनके पीआरओ और डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार को फोन कर कार्यालय पर चढ़ाई करने की धमकी दी थी।

बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर के निर्देश पर गजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

जिसके बाद से गजेंद्र फरार चल रहा था। शनिवार शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

ये भी पढ़े- Kanpur: वैभव की गिरफ्तारी के लिए इंदौर पुलिस ने दी दबिश...ट्रांसजेंडर के साथ खेला था ये खेल

 

संबंधित समाचार