दिल्ली में नमाज़ी से बदसलूकी का मामला: MP ने दिल्ली कमिश्नर को लिखा पत्र, कहा- मनोज तोमर जैसे लोग एकता और अखंडता के लिए खतरा!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी से मुरादाबाद के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट डॉ. एसटी हसन ने दिल्ली पुलिस के दरोगा की नमाज़ी के साथ बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर सब-इंस्पेक्टर मनोज तोमर के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग है। उन्होंने कहा इस घटना से हिंदू - मुस्लिम के साथ ही अन्य धर्मों के सेकुलर लोगों को दुख पहुंचा है। उन्होंने सब-इंस्पेक्टर मनोज तोमर को भारत की एकता और अखंडता के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा ऐसे पुलिसकर्मी को बर्खास्त करना काफी नहीं है, बल्कि सेवा मुक्त कर आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

a

सपा सांसद ने दिल्ली कमिश्नर को लिखे पत्र में कहा कि नई दिल्ली में जुमें की नमाज़ के दौरान मक्की मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ रहे लोगों को दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर मनोज तोमर एवं उनके साथियों द्वारा धक्का देने वा लात मारने की घटना घटित हुई, जिसको देखकर मन क्षुब्ध है व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है तथा हिंदू मुस्लिम व अन्य धर्मों के सभी सेकुलर लोगों को दुख पहुंचा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे मनोज तोमर जैसे लोग भारत की एकता और अखंडता के लिए खतरा है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ट्यूशन पढ़ने गए छात्र की करंट लगने से मौत, शिक्षक बोला- क्रिकेट खेलते समय हुई घटना

 

संबंधित समाचार