Bareilly News: नामी निजी स्कूल के टीचर ने छात्रा को भेजा अश्लील मैसेज, परिजनों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के डोहरा रोड स्थित एक नामी निजी स्कूल के शिक्षक पर छात्रा ने परेशान करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत पर शनिवार को छात्रा के परिजनों ने स्कूल में जाकर हंगामा किया और शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान स्कूल प्रबंधन के समझाने पर परिजन शांत हुए और शिकायती पत्र नहीं दिया। 

आरोप है कि निजी स्कूल के शिक्षक ने एक छात्रा से कहा कि वह उसे पसंद करता है, जब छात्रा ने मना किया तो वह नाराज हो गया और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने लगा। इतना ही नहीं आरोपी आते-जाते छात्रा को परेशान करने के साथ ही स्कूल के बाहर मिलने का दबाव भी बनाने लगा। 

शनिवार सुबह छात्रा के फोन में अध्यापक के मैसेज देखने के बाद छात्रा के परिजनों को इसकी जानकारी हुई। फिर क्या परिजनों ने स्कूल जाकर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं सूचना पर स्कूली पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।

ये भी पढे़ं- पार्क में पांच साल पहले लगे शिलापट पर आपत्ति जताई, बरेली ट्रेड यूनियंस ने सौंपा ज्ञापन

 

 

 

संबंधित समाचार