Bareilly News: भाई के सामने छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, मरने से पहले बताए आरोपियों के नाम
बरेली, अमृत विचार। बिशारतगंज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद दो युवकों ने छात्र को चाकू से गोद दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई ने आरोपियो का पीछा भी किया, लेकिन वो भाग निकले। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल छात्र तो इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं वारदात की सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही एसपी देहात दक्षिणी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बिशारतगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 निवासी पप्पू साहू का बेटा विजय साहू निजी स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। वहीं रविवार दोपहर को विजय का पड़ोस में रहने वाले मीत गोस्वामी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया, लेकिन मीत रंजिश मान गया। जिसके बाद रात में करीब 8:30 बजे फोन आने पर घर से बाहर गया था।
आरोप है कि इस दौरान एक खेत के पास मीत ने अपने दोस्त अरुण के साथ विजय को घर लिया। जब अरुण बचने के लिए चिल्लाया तो वहां कुछ ही दूरी पर फोन पर बात कर रहा अजय वहां पहुंच गया। जिसे देखते ही दोनों आरोपी विजय के पेट में चाकू मारकर भागने लगे। जिनका अजय ने पीछा भी किया, लेकिन वो पकड़ में नहीं आ सके। इस दौरान शोर शराबा सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और गंभीर रूप से घायल विजय को शहर से एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि मृतक से घायल अवस्था पूरी घटना और आरोपियों के नाम पहले ही ग्रामीणों की बता दिए थे।
वहीं घटना की सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही एसपी देहात दक्षिणी मानुष पारीक भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के भाई अजय का आरोप है कि हमले के कुछ देर बाद वहां पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को भाई को चाकू मारने की घटना बताई थी, लेकिन उन्होंने गाली गलौज करते हुए घायल विजय को अस्पताल ले जाने को बोला। साथ ही कहा कि बाद में बाकी सबकुछ हम देख लेंगे। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
ये भी पढे़ं- Bareilly News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कुछ गंभीर होने की ओर इशारा कर रही कुलपति और कुलसचिव की जंग
