अयोध्या: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप पलटने से 12 घायल, दो रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/अयोध्या, अमृत विचार। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सर्विस लेन पर सोमवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को 100 बेड के अस्पताल भेजवाया। चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

कुमारगंज थाना क्षेत्र के फजलपुर, सथिन और रानीकपुर गांव से करीब 24  महिला व पुरुष अयोध्या-रायबरेली नेशनल हाईवे पर काम करने के लिए पिकअप से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन से कुमारगंज आ रहे थे। हलियापुर थाना क्षेत्र के जराई गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे चीख-पुकार मच गई। 

स्थानीय लोगों ने घायलों को 100 बेड संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज भेजवाया। जहां घायल सोमनाथ (35), रिंकी (21), कमलेशा (35), सावित्री (35), देवीदीन (40), वीरेंद्र कुमार (32), राम जियावान (45), ओम प्रकाश (47), सिहारउद्दीन (40), मायावती (35), जग प्रसाद (42) व गया प्रसाद (40) का इलाज चल रहा है। डॉ. प्रवीण बरनवाल ने बताया कि जग प्रसाद व गया प्रसाद हालत गंभीर थी। इसलिए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर करदिया गया है।

यह भी पढे़ं: गाजीपुर में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बारातियों से भरी बस, जिंदा जले पांच लोग, कई झुलसे, देखें VIDEO

संबंधित समाचार