Kanpur News: अनियंत्रित कार नहर में गिरी...इस तरह से चालक ने खुद की बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में अनियंत्रित कार नहर में गिरी

कानपुर, अमृत विचार। साढ़ थानाक्षेत्र की कुड़नी रोड पर बरईगढ़ नहर पुल के पास साढ़ की ओर से जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। कार मे सिर्फ चालक ही सवार था।

भीतरगांव क्षेत्र के कुम्हड़िया गांव निवासी सूर्य भान सिंह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार लेकर बरईगढ़ गांव जा रहा था, जहां से गाड़ी को एक बारात लेकर जाना था। जैसे ही वह साढ़ कस्बा से आगे कुड़नी रोड पर बरईगढ़ नहर पुल के पास पहुंचने ही वाला था कि तभी गाड़ी का अगला टायर पंचर हो गया।

चालक के अनुसार स्पीड अधिक होने के चलते गाड़ी पूरी तरह अनियंत्रित हो गई और नहर में नीचे जा गिरी। इस पर चालक नेर गाड़ी पानी मे गिरते ही बाहर छलांग लगा दी। इसके बाद कुछ राहगीरों ने उसे बचा लिया। साढ़ थानाप्रभारी ने बताया कि घटना मे किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है, चालक पूरी तरह सुरक्षित है, क्रेन मंगवा कर गाड़ी बाहर निकलवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: हाय मेरा लाल! एक बार चेहरा तो दिखा दो...तीन दोस्तों की उठी अर्थी, चीत्कारों से गूंज उठा इलाका, देखें- PHOTOS

संबंधित समाचार