CAA लागू होने पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- कल तो हिसाब देना ही पड़ेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारत में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्रायल ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं देश में सीएए लागू होने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। अखिलेश ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला करते हुए कहा है कि देश के नागरिक रोजी-रोटी के लिए बाहर जाने पर मजबूर हैं तो दूसरों के लिए नागरिकता कानून लाने से क्या होगा।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"जब देश के नागरिक रोज़ी-रोटी के लिए बाहर जाने पर मजबूर हैं तो दूसरों के लिए ‘नागरिकता क़ानून’ लाने से क्या होगा? जनता अब भटकावे की राजनीति का भाजपाई खेल समझ चुकी है। भाजपा सरकार ये बताए कि उनके 10 सालों के राज में लाखों नागरिक देश की नागरिकता छोड़ कर क्यों चले गए. चाहे कुछ हो जाए कल ‘इलेक्टोरल बांड’ का हिसाब तो देना ही पड़ेगा और फिर ‘केयर फंड’ का भी।"

बता दें कि ता दें कि लेकसभा चुनाव से पहले  सीएए के जरिए मोदी सरकार पहले तीन मुल्कों के गैर-मुस्लिम (अल्पसंख्यकों) को भारत की नागरिकता देने के लिए कानून को लागू करने की तैयारी कर चुकी थी।  इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इसके लिए पोर्टल भी तैयार है और इस पोर्टल पर नागरिकता पाने के लिए आवेदन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:-CM योगी ने CAA लागू करने के निर्णय का किया स्वागत, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का जताया आभार

 

संबंधित समाचार