पोषण पखवारा रैली: जन प्रतिनिधियों ने दिखाई झंडी, अन्नप्राशन के साथ हुआ गोदभराई कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में पोषण पखवाड़ा अन्तर्गत विकास भवन में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक के साथ एमएलसी ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्रासन्न भी कराया गया।

शासन द्वारा 09 से 23 मार्च तक पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उसी के तहत मंगलवार को विकास भवन परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, नानपारा राम निवास वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. ने हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली विकास भवन से चलकर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नगर गुरू नानक चौक(अस्पताल चौराहा) पर सम्पन्न हुई। जनप्रतिनिधियों ने गर्भवती महिलाओं अमिता, पूजा, प्रीती व राधिका की गोदभराई एवं अभिषेक, राधिका, आकृति वर्मा, मुस्तफा और अविनाश का अन्नप्रासन कराया।

इस अवसर पर रैली में पोषण भी पढ़ाई भी, स्थानीय, पारम्परिक आहार प्रथा को बढ़ावा देना, गर्भवती महिलाओ का स्वास्थ्य एवं आईवाईसीएफ व इसके साथ अन्य गतिविधियो की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो द्वारा पारम्परिक खाद्य पदार्थो व मिलेट्स आधारित विविध रेसिपी का स्टाल लगाया गया। ’’पोषण भी पढ़ाई भी’’ थीम पर आधारित प्री-स्कूलिंग की स्टाल प्रदर्शनी भी लगायी गई। कार्यक्रम मे सीडीपीओ हुजूरपुर विमल सिंह, पयागपुर अनिल कुमार, शिवपुर, बड़ी संख्या में कार्यकत्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मुख्य सेविका तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -नागरिकता संशोधन नियम-2024 के कार्यान्वयन पर रोक के लिए IUML ने दायर की सुप्रीम कोर्ट में याचिका

संबंधित समाचार