गोंडा: परसपुर में युवक का शव मिलने से हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परसपुर, गोण्डा, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमत्थर के टीका मिश्र पुरवा मोड़ के समीप बुधवार की बीती रात में सीबीएन मार्ग पर सड़क के किनारे घायलावस्था में 35 वर्षीय एक युवक पड़ा मिला। सुबह इसकी खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव फेकें जाने की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस की डायल 112 की सूचना पर घायल अज्ञात युवक को जरिये एम्बुलेंस परसपुर सीएचसी लाया गया।  

वहीं शव का शिनाख्त न होने से सीएचसी पर थाने की पुलिस को लगाया गया है। एम्बुलेंस कर्मियों ने बताया कि घटना स्थल से युवक के चेहरे पर चोट के निशान है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि सड़क के किनारे मिले घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ चिकित्सक ने मृत करार कर दिया। अज्ञात शव का शिनाख्त कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: जयमाल होने के बाद दूल्हा और बाराती बिना बताए चुपके से हुए फरार, दुल्हन पक्ष को जरा भी नहीं लगी भनक

संबंधित समाचार