Hamirpur: गुटखा खाने के बाद गले में फंसने से महिला की मौत...परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार

हमीरपुर में गुटखा खाने के बाद गले में ठसकी लगने से महिला की मौत

Hamirpur: गुटखा खाने के बाद गले में फंसने से महिला की मौत...परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार

हमीरपुर, अमृत विचार। राठ में गुटखा खाने के बाद गले में फंसने से एक महिला की मौत हो गई। परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए। महिला की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। 

जरिया थाने के अतरौली धगवां गांव निवासी उमा (36) पत्नी दयानंद की गुटखा खाने के बाद अचानक गले में ठसकी लगने से हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर तत्काल सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

मृतका के परिजनों ने बताया कि महिला उमा ने जैसे ही गुटखा खाया उसके कुछ देर के बाद उसे गले में ठसकी और हिचकी आने लगी। जिसके चलते महिला बेहोश होकर गिर गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

चिकित्साधिकारी डॉ. माजिद खान ने बताया कि उमा पत्नी दयानंद को अचेतावस्था में सीएचसी में लाया गया था। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

ये भी पढ़ें- UP Politics: कांग्रेस छोड़कर अजय कपूर ने थामा BJP का दामन...लोकसभा चुनाव के लिए बड़ा झटका