अयोध्या: ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुदौली(अयोध्या), अमृत विचार। पटरंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे चौकी के जरैला गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी मवई में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक का इलाज चल …

रुदौली(अयोध्या), अमृत विचार। पटरंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे चौकी के जरैला गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी मवई में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर को  मोहनलाल पुरवा निवासी पवन उर्फ नन्हे व पूर्व प्रधान सुरेश कुमार यादव खेत की जुताई करने जा रहे थे। जरैला गांव के समीप अचानक छुट्टा जानवर को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्डे में पलट गया। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव कांस्टेबल आकाश कुमार कांस्टेबल सुशील पाल ने तत्काल दोनों घायलों को सीएचसी मवई ले गए। जहां इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई। वहीं घायल सुरेश का इलाज चल रहा है।

हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि दोनों घायलों को सीएचसी मवई में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई। मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है।

 

संबंधित समाचार