बहराइच: युवक की ससुराल में हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में मौत-बहू और ससुर पर लगा ये आरोप  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के रामदासपुरवा गांव निवासी एक युवक की अपनी ससुराल कोतवाली देहात क्षेत्र में गया था। बुधवार को उसकी हालत बिगड़ गई उसे जिला अस्पताल में लाया गया यहां इलाज के दौरान मौत हो गई डॉक्टर के मुताबिक युवक की मौत जहरीले पदार्थ से हुई है। युवक की मां ने बहू और उसके पिता पर जहरीला पदार्थ देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

राम गांव थाना क्षेत्र के रामदासपुरवा गांव निवासी हरिश्चंद्र (25) पुत्र कल्लू की ससुराल कोतवाली देहात के बेडनापुर के उत्तमनगर चौराहा के रामहरखपुरवा में है। युवक की पत्नी ने आठ दिन पूर्व घर में विवाद किया। इसके बाद मायके चली गई। मां का कहना है कि बेटा हरिश्चंद्र मंगलवार को अपनी ससुराल पत्नी गौरी से मिलने के लिए बाइक से गया था। वहां पर सभी ने खाने में जहर खिला दिया। ससुर रामतेज और पत्नी ने मारा पीटा। इसके बाद जहर खिलाया। इसकी जानकारी बेटे ने बुधवार सुबह फोन करके दी जिस पर बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में कोतवाल बीके मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद केस दर्ज किया जायेगा।

बहन के घर बताकर पहुंच गया ससुराल
मृतक हरिश्चंद्र की मां ने बताया कि बेटे का विवाह 3 साल पूर्व हुआ था उसने मंगलवार को बहन के घर जाने की बात कही थी लेकिन वह चोरी से ससुराल चला गया इसका फायदा उठाकर ससुराल के लोगों ने खाने में जहर खिलाकर मार डाला।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: मृतक व्यापारी के परिजनों को मिला दो लाख रुपये का चेक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज