छात्रों की उपस्थिति व शिक्षकों की टीम से होता है निपुण विद्यालय: नीलमणि त्रिपाठी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। निपुण कंपोजिट विद्यालय करीमपुर विकास खंड रुदौली के शिक्षकों को जनपद में स्थान हासिल करने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष व प्रांतीय ऑडिटर नीलमणि त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया। 

उन्होंने कहा निश्चित ही यह विद्यालय यहां के शिक्षकों व प्रधानध्यापक विद्यासागर भीम के सहयोग से नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। बताया कि कंपोजिट विद्यालय करीमपुर के कक्षा 1,2,3 के 70 प्रतिशत से अधिक छात्र निपुण घोषित किए गए हैं जो उत्कृष्ट की श्रेणी में आता है।

 उन्होंने कहा कि बिना मेहनत लगन व निष्ठा के ऐसा संभव नहीं हो पता। इसके लिए निश्चित रूप से टीम भावना से कार्य करने के लिए पूरा विद्यालय परिवार बधाई का पात्र है। सम्मानित होने वालों में शिक्षक राम जी मिश्रा, प्रियंका सिंह ,कोमल आर्य, उषा देवी, विनोद कुमार नाहिद उस्मान आदि रहे।

यह भी पढ़ें: गोंडा: फर्जी सांसद प्रतिनिधि व SI बनकर करता था उगाही, चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा, मिले यह अहम दस्तावेज!

संबंधित समाचार