लखनऊ: अतिक्रमणकारियों पर सख्त हुआ नगर निगम, अमौसी में खाली कराई आठ करोड़ की जमीन, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। नगर निगम ने सरोजनीनगर तहसील के अमौसी गांव में बुधवार को अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए गए अभियान में आठ करोड़ की जमीन खाली कराई। खसरा संख्या 3644 क्षेत्रफल 0.2760 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के रूप में दर्ज यह भूमि नगर निगम की सम्पत्ति है। 29,760 वर्गफिट भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटा दिया। 

कार्रवाई संजय यादव प्रभारी अधिकारी (सम्पत्ति) के आदेश पर तहसीलदार संजय सिंह कनौजिया, नायब तहसीलदार नीरज कटियार व संजय सिंह राजस्व निरीक्षक, अविनाश चन्द्र तिवारी, लेखपाल तनुज मदान, मृदुल मिश्रा, राहुल यादव, संदीप यादव व सरोजनी नगर थाना पुलिस बल व नगर निगम की ईटीएफ टीम के सहयोग से की गयी।

यह भी पढ़ें: प्रदेश में ई ऑटो रिक्शा की ड्राइविंग सीट संभालेंगी महिलाएं, योगी सरकार महिलाओं को देगी निशुल्क प्रशिक्षण

 

 

संबंधित समाचार