Farrukhabad News: सात किशोर बाल श्रमिकों को पकड़ उनके परिजनों को सौंपा...प्रतिष्ठान मालिकों पर की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में सात किशोर बाल श्रमिकों को पकड़ उनके परिजनों को सौंपा

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फतेहगढ़ थानाक्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर काम कर रहे सात श्रमिको को पकड़ा गया। इन बाल श्रमिकों के परिजनों को चेतावनी देकर उनके सुपुर्द कर दिया गया।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जनपद स्तर पर चलाए जा रहे बाल श्रम उन्मूलन रोकथाम अभियान के अन्तर्गत फतेहगढ़ के उप निरीक्षक  जितेंद्र  कुमार मय टीम कांस्टेबल आशीष, श्रम प्रर्वतन अधिकारी  अनिल कुमार की संयुक्त टीम बाल संरक्षण अधिकारी सचिन कुमार ने थाना क्षेत्र कस्बा फतेहगढ़ में होटल-ढाबा, किराना स्टोर, दुकानों, ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग, आदि पर बालश्रम उन्मूलन रोकथाम व पुनर्वास सम्बन्धी अभियान चलाया। बालश्रम रोकथाम से सम्बन्धी, जागरुकता अभियान प्रचार-प्रसार किया गया। 

अभियान के दौरान अलग-अलग प्रतिष्ठानों से कुल 07 किशोर बालक श्रमिकों को रेस्कयु किया गया। श्रम प्रर्वतन अधिकारी अनिल कुमार ने नियोजक को मौके पर ही नोटिस देकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की व 7 किशोर बालश्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराकर मौके पर ही परिजनों को चेतावनी देते हुए उनके सुपुर्द किया। 

होटल-ढाबा, दुकानों, ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग आदि के स्वामियों को हिदायत दी गई कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए ऐसा करना दंडनीय अपराध है ।

संबंधित समाचार