गोंडा: युवक की गला रेतकर हत्या, गांव के बाहर फेंका शव, वारदात से गांव में सनसनी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवाबगंज, गोंडा, अमृत विचार। नवाबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई और उसका शव उसके गांव के बाहर फेंक दिया गया। हत्यारे युवक के पास से ₹50 हजार, उसकी बाइक और मोबाइल फोन भी लूट ले गए। शनिवार की सुबह गांव के बाहर युवक का शव पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह वह अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकला था। रात करीब 10 बजे वह रिश्तेदारी से वापस लौट रहा था इसी बीच रास्ते में उसके साथ वारदात हो गई।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: विवाहिता की आटा चक्की में फंस कर मौत, परिवार में कोहराम

संबंधित समाचार