बरेली: रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर, हड्डी रोग के शिविर में बच्चों को दिया परामर्श
मुंबई से आए वरिष्ठ बाल हड्डी रोग विशेषज्ञ ने किया नि:शुल्क उपचार
बरेली, अमृत विचार। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के हड्डी रोग विभाग में दो दिवसीय बाल हड्डी रोग परामर्श शिविर लगा। इसमें मुम्बई से आए बाल हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. तुषार अग्रवाल ने बच्चों में होने वाली सीटीईवी-क्लब फुट, रीढ़ की हड्डी और हड्डी से संबंधित अन्य समस्याओं से पीड़ित बच्चों को निशुल्क परीक्षण व परामर्श दिया।
उन्होंने विश्व प्रसिद्ध पौसिटी मैथड के प्रयोग से बिना ऑपरेशन के बच्चों में होने वाली क्लब फुट की समस्या से निजात की जानकारी भी मरीजों के अभिभावकों की दी। कैंप में बरेली और आसपास के जिलों के 80 मरीज पहुंचे। शिविर के सफल आयोजन में बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव अग्रवाल, कुलपति डॉ. लता अग्रवाल, हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एमएम नागर, हड्डी व स्पाइन रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. वरुण अग्रवाल व उनकी टीम, पीआरओ राजेंद्र कुमार जोशी और कमलेश चन्द का विशेष योगदान रहा।
ये भी पढ़ें- बरेली: पांच ग्राम पंचायतों को मिले 1.10 करोड़, सद्भावना हॉल-मिनी स्टेडियम और हाट बाजार जैसे 16 काम पर होगा खर्च
