लखीमपुर-खीरी: अवैध ढंग से खनन कर तेज रफ्तार जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचला युवक, मौत
लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद में जिले में ट्रैक्टर ट्रालियों का कमर्शियल उपयोग बंद नहीं हो रहा है। मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली ने पीलीभीत बस्ती हाईवे पर गांव पनगी खुर्द के पास पैदल जा रहे 19 वर्षीय वसीम खां उर्फ छोटू निवासी रंगीला नगर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिवार वालों ने वसीम खां उर्फ छोटे मजदूरी करता था। वह शनिवार को ईंट भट्टे पर काम करने के लिए जा रहा था। पनगी खुर्द के पास ही तेज रफ्तार मिट्टी भरकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने वसीम खां ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
शव देख उनमें चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर मिट्टी खनन से जुड़े लोग पूरे दिन मामले को सुलझाने की जुगत में भिड़े रहे। प्रभारी निरीक्षक सदर अंबर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रतिबंध के बाद ईंट और मिट्टी भरकर दौड़ रहीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां
हाईकोर्ट ने सड़क हादसों में मरने वालों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए ट्रैक्टर-ट्रालियों के कमर्शियल उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी शहर ही नहीं निघासन, सिंगाही, बेलरायां, तिकुनियां, मोहम्मदी, पलिया, मैगलगंज आदि जगहों पर ईंट, मिट्टी और ओवरलोड बालू भरकर ट्रैक्टर-ट्रालियां फर्राटा भर रही हैं। क्षमता से कई गुना अधिक भार होने के कारण ट्रैक्टरों के अगले पहिए उठते रहते हैं। इससे बड़े हादसे का खतरा बना रहता है।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: बेटा-बेटी के बाद पति की मौत, सूचना मिलते ही पुत्र को सीने से लगाकर दहाड़ पड़ी जसवंती
