संभल: कल्कि धाम में छाया होली का उल्लास, झूमे आचार्य प्रमोद कृष्णम व साधु-संत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फूलों की होली में लठमार होली का व ब्रजरास का दिखा नजारा

संभल। जिस धरा पर एक माह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्कि धाम का शिलान्यास किया था वहां रविवार को होली का उल्लास छाया नजर आया। कल्कि धाम ऐचोड़ा कंबोह में फूलों की होली कार्यक्रम में कलाकारों ने ब्रजरास और महारास की प्रस्तुति दी तो श्रद्धालुओं के साथ ही कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम व अन्य साधु-संत भी झूमने लगे। इस आयोजन में मशहूर गीतकार संतोष आनंद व कुंवर जावेद अली भी शामिल हुए। 

7daa7d06-6444-4751-a8fe-df1f51c09854

कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम के सानिध्य में कल्किधाम ऐचोड़ा कंबोह में रविवार को फूलों की होली कार्यक्रम में साधु संतों के साथ ही तमाम गणमान्य लोग व कल्कि भक्त जुटे। कार्यक्रम में महादेव ग्रुप के कलाकारों ने राधा कृष्ण के वेष में सजकर भजनों पर नृत्य शुरु किया तो ब्रज सा नजारा बन गया।

138855f3-1c89-413c-8955-d7480f99cffa

कलाकारों ने कान्हा तेरी मुरली की सुनकर तान,राधे तेरी चुनरी सितारों जड़ी, ब्रजमंडल देश दिखा दे रसिया आदि भजनों पर प्रस्तुति दी तो आचार्य प्रमोद कृष्णम भी झूमने को मजबूर हो गये। इसके बाद पंडाल में तमाम लोग होली के उल्लास में भजनों पर थिरकते दिखे। इसके बाद फूलों की होली खेली गई तो जमकर फूल बरसे।

9ecc5667-84a7-48d4-9b5d-bb471fc259a0

मशहूर गीतकार संतोष आनंद ने अपने सदाबहार गीत सुनाकर होली उत्सव में चार चांद लगा दिये। गीतकार कुंवर जावेद अली ने काव्यपाठ किया। देशभक्ति का भाव जगाते हुए कुवर जावेद अली ने सुनाया- मैं नहाऊं तो गंगा नसीब हो मुझको और मरूं तो तिरंगा नसीब हो मुझको।  

0b9c96eb-30a6-4518-8ff5-1bf3a99afa2f

कार्यक्रम में साध्वी गीता प्रधान, ओमप्रकाश गोला,जयपाल सिंह व्यस्त,  डा. अरविंद गुप्ता, एमसी त्यागी,पूनम पंडित, परमदेव महाराज,अशोक कृष्णम, पंकज चाहल, संजय संख्यधार, चौधरी खिलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- संभल: लोद राष्ट्रीय महासचिव अकीलुर्रहमान खां ने थामा सपा का दामन

संबंधित समाचार