गोंडा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। कोतवाली देहात क्षेत्र के चिलबिला खत्तीपुर (बनकटी) गांव के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। देहात कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के पैड़ी अजब सिंह के रहने वाले विवेक सिंह अपने घर से दो पहिया वाहन से निकलकर मुंडेरवा गये थे। मुडेरवा से वापस लौटते समय बनकटी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से ठोकर मार दी।‌ सड़क पर गिरने से विवेक की मौत हो गयी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात देवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

22 - 2024-03-18T165850.871

इस सड़क हादसे से मृतक विवेक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सोमवार को जब विवेक के मौत की खबर उसके घर पहुंची तो पत्नी गश खाकर गिर पड़ी। मां को बेसुध देख 10 वर्ष की मान्या सिंह व 7 वर्षीय बेटा अभि सिंह भी बिलख पड़ा। विवेक की मौत से न सिर्फ उसकी पत्नी के मांग का सिंदूर उजड़ गया बल्कि दोनों बच्चे भी अनाथ हो गए‌।

ये भी पढ़ें -Kanpur IIT के अनुबंध कर्मी की हत्या...पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, शरीर पर मिले कई चोटों के निशान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता