Kanpur IIT के अनुबंध कर्मी की हत्या...पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, शरीर पर मिले कई चोटों के निशान

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर आईआईटी के अनुबंध कर्मी की हत्या

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर आईआईटी कर्मी के अनुबंध कर्मी की हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम में हेड इंजरी की पुष्टि के साथ शरीर पर भी कई चोटों के निशान मिले है। प्रापॅर्टी के विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

ये था मामला

मूलरूप से बिल्हौर के गांव गढ़ का रहने वाला 24 वर्षीय देवेश शुक्ला कल्याणपुर थानाक्षेत्र में अवधपुरी इलाके में रहता था। मां मनोरमा ने बताया कि बेटा आईआईटी के प्रोजेक्ट में अनुबंध कर्मी था। पत्नी बीना सरकारी शिक्षिका हैं। ड्यूटी होने के कारण बाराबंकी में रहती है। आरोप लगाया कि उनका पारिवारिक लोगों से प्रापर्टी का विवाद चल रहा है। उनके मकान पर कब्जा भी कर चुके हैं।

इन सभी तनाव के कारण वह शराब पीकर सूटरगंज रिश्तेदार के यहां चला गया। आरोप लगाया कि उन लोगों ने उसे जमकर मारापीटा। मां और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व वह बैंक से रुपये निकालकर रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद नहीं लौटा।

रविवार सुबह काकादेव पुलिस ने घर आकर सूचना दी। उन लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की। मां और बहन गरिमा शुक्ला का आरोप है, कि रिश्तेदारों ने प्रापर्टी विवाद में उसे कुछ खिला पिलाकर हत्या कर दी है। देवेश के पास से मोबाइल और रुपये गायब मिले हैं। 

ये भी पढ़ें- बांदा से कानपुर जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी...फोरलेन बनने से जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति, इतने करोड़ से होगा निर्माण...

संबंधित समाचार