देवरिया में कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन..., केक काटकर एक दूसरे का मुंह किया मीठा

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

देवरिया। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी का आज यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन मनाये तथा व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि सोनिया गांधी अपने त्याग व तपस्या के बल पर भारतीय राजनीति में शीर्ष पर हैं।

उन्होंने भारतीय संस्कृति को न केवल आगे बढ़ाया बल्कि कांग्रेस और देश को मजबूत करने का काम किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जैसे पद को नकारकर एक मिसाल कायम की। उनके नेतृत्व में 2004 में पार्टी को लोकसभा चुनाव में जीत मिली थी और भारत के दो तिहाई राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी। खाद्य सुरक्षा अधिनियम पारित कराकर देश की दो तिहाई आबादी को सस्ते दर पर अनाज उपलब्ध कराकर गरीबों का उद्धार किया।

संबंधित समाचार