Kanpur: मौसम में हो रहे बदलाव से लोग हो रहे वायरल से ग्रस्त; डॉक्टरों ने बचाव के लिए दिए ये सुझाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण खांसी व जुकाम से जहां अभी तक लोगों का गला चोक हो रहा था। वहीं, इस वजह से पेट में दर्द के साथ दस्त व उल्टी की भी समस्या होने लगी है। इसके साथ ही सिर व शरीर में भी दर्द बना हुआ है, जिससे उनको काफी कमजोरी महसूस होने के साथ चक्कर आने की दिक्कत हो रही है। 

हैलट अस्पताल की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में सोमवार को पांच सौ से अधिक मरीज इलाज कराने को पहुंचे। इनमें से अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, वायरल बुखार, गले में दर्द, आवाज में बदलाव, शरीर में कमजोरी, सिर व पेट दर्द के रहें। इन मरीजों में युवक, युवती, महिलाएं, पुरुष व बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग शामिल थे। जबकि इनमें से 40 फीसदी मरीजों का बीपी भी बढ़ा हुआ मिला। 

मेडिसिन विभाग के प्रो. जेएस कुशवाहा ने बताया कि दिन में हो रही गर्मी व रात को हो रही हल्की ठंड की वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है। गले में संक्रमण व वायरल बुखार के मरीज ओपीडी में अधिक आ रहे हैं। खांसी आने के साथ गला छिल जाने जैसी समस्या मरीज बता रहे है। जबकि कुछ मरीजों की खांसी 10 दिन तक नहीं जाने पर उनकी डोज में बदलाव किया जा रहा है। इसके साथ उनकी खून समेत अन्य जांचे भी कराई जा रही है। 

जहां में कुछ मरीजों का एसजीओटू भी बढ़ा आ रहा है, जो वायरल के कारण हो सकता है। बचाव के लिए ऐसे में अचानक से गर्म कपड़े पहनना नहीं छोड़ना चाहिए और कूलर व एसी का इस्तेमाल नहीं करना है। ठंडे पानी का सेवन तो अभी बिल्कुल न करें। क्योंकि ठंडे पानी पीने से गले की समस्या और बढ़ सकती है। 

सर्वर ने भी दिनभर छाकाया 

ओपीडी के पर्चा काउंटर पर सुबह से मरीजों की भीड़ होने लगी थी। ऐसे में बीच–बीच में सर्वर चले जाने से मरीजों को काफी दिक्कत होने लगी थी। वहीं, कुछ मरीजों का पर्चा ऑफलाइन तो बना, लेकिन उनको भर्ती होने के लिए फिर से ऑनलाइन पर्चा बनवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। 

कुछ कंप्यूटर ऑपरेटर ने अपने मोबाइल फोन से इंटरनेट कनेक्ट कर पर्चे बनाने का काम किया। सर्वर की वजह से पैथोलॉजी काउंटर व यूजर काउंटर में दिनभर मरीजों की भीड़ लगी रहीं। ओपीडी में सोमवार को करीब तीन हजार मरीजों के पर्चे बनाए गए। प्रमुख अधीक्षक डॉ.आरके सिंह के मुताबिक सर्वर की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: भाजपा उत्तर के खाली पड़े पदों पर हुआ मनोनयन; अल्पसंख्यक मोर्चे में संयोजक बने पूर्व पार्षद आरफी

 

संबंधित समाचार