Kanpur News: भाजपा उत्तर के खाली पड़े पदों पर हुआ मनोनयन; अल्पसंख्यक मोर्चे में संयोजक बने पूर्व पार्षद आरफी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा उत्तर जिला में बहुत समय से खाली चल रहे पदों पर सोमवार को अध्यक्ष दीपू पांडे ने भर लिये। उत्तर के मीडिया प्रभारी पद पर घोषणा की गई। जिसमें जनरलगंज मंडल के प्रभारी अनुराग शर्मा एवं कानपुर महानगर उत्तर के सह मीडिया प्रभारी अंकित बाजपेई श्याम वाजपेई को मीडिया प्रभारी घोषित किया गया। वहीं, अल्पसंख्यक मोर्चे में पूर्व पार्षद राशिद आरफी को संयोजक बनाया गया है।

जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने घोषणा करते समय कहा कि मीडिया एक बहुत महत्वपूर्ण विषय है, जिसको देखने के लिए अनुराग शर्मा एवं अंकित बाजपेई श्याम मीडिया प्रभारी के रूप में काम करेंगे। दोनों के मनोनयन से संगठन के मीडिया संबंधी कार्यों को पूरा करने में गति मिलेगी। 

भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के संयोजक के पद पर भी पूर्व पार्षद राशिद आरफी का मनोनयन किया गया। घोषणा होते ही सभी ने मीडिया प्रभारी व राशिद आरफी को बधाई दी। इस दौरान जितेंद्र विश्वकर्मा, संतोष शुक्ला, सत्येंद्र नाथ पांडे, सुनील जायसवाल, अनुपम मिश्रा, रोहित साहू, यश वर्मा, पीयूष आनंद रहे।

यह भी पढ़ें -Kanpur: सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व नेता बोले- अखिलेश यादव ने राम मंदिर में जाने से किया मना, इसलिए भाजपा में हुए शामिल

 

संबंधित समाचार