Kanpur: सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व नेता बोले- अखिलेश यादव ने राम मंदिर में जाने से किया मना, इसलिए भाजपा में हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुये सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व रा. अध्यक्ष और सचिव का सोमवार को भाजपा उत्तर कार्यालय में स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने भाजपा में शामिल हुये पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया सपा प्रदीप तिवारी, राष्ट्रीय सचिव आशीष कुमार शुक्ला, शैंकी मिश्रा, रामू चौहान और मनोज शुक्ला का नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में पटका पहनाकर स्वागत किया।

जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने कहा कि भाजपा की रीति नीति और पीएम मोदी का जन विश्वास और चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर दिन-प्रतिदिन लोग भाजपा में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आज भी बहुत से पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली कार्यालय में सदस्यता दिलाई गई है। 

सभी शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि 2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में परचम लहराएगा। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि हम सभी समाजवादी पार्टी में थे। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जब हम सभी को प्रभु श्री राम के भव्य एवं दिव्य मंदिर के दर्शन के लिये मना किया था, तभी छुब्ध होकर भाजपा की सदस्यता प्रदेश कार्यालय में ग्रहण की थी। उन्होंने कहा कि अब जीवन पर्यंत प्रभु श्री राम पर आस्था व विश्वास वाली पार्टी की सेवा करेंगे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: कांग्रेस प्रत्याशी घोषित हुआ नहीं और झगड़े शुरू हो गए; कांग्रेस के ’दादा’ ने तिलकहाल छोड़ा, फुटपाथ पर बैठेंगे

 

संबंधित समाचार