सुलतानपुर: ज्यूडिशियरी ट्रांसफर से नाराज वकीलों ने की बैठक, कामकाज रहा ठप
सुलतानपुर, अमृत विचार। कादीपुर की कोर्ट में अखंड नगर और कादीपुर थानों से संबंधित चालानी और परिवाद के मुकदमों को ट्रांसफर किए जाने को लेकर आंदोलित अधिवक्ताओं ने मंगलवार को बार अध्यक्ष अरविंद पांडेय के नेतृत्व में बैठक कर आगे की रणनीति तय की।
हंगामेदार बैठक को पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह, नागेंद्र सिंह, रामविशाल तिवारी, रायसाहब सिंह, शिवमंगल शुक्ल, गिरिजाप्रसाद शुक्ल, अशोक मिश्र, व्यास नारायण दूबे, अशोक यादव,राजकुमार सिंह, अखिलेव शुक्ल आदि ने संबोधित कर ज्युडीशरी ट्रांसफर पर नाराजगी जताते हुए वापस कराने की मांग की।

बार अध्यक्ष ने कहा बुधवार को भी हड़ताल जारी रहेगी तथा बार के सामने अधिवक्ताओं की खुली बैठक कर आगे की रणनीति तय की जेयेगी। प्रस्ताव के कारण न्यायिक कामकाज ठप रहा। बैठक का संचालन महासचिव आर्तमणि मिश्र ने किया । इस मौके पर मुकेश पांडेय, श्रवण पांडेय, वीर विक्रम सिंह, महेशचन्द्र तिवारो , दिनेश दूबे, अमित रावत, प्रदीप यादव, अजय त्रिपाठी, देवी प्रसाद पाण्डेय, समेत सैकड़ो वकील मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: महिला सुरक्षा कर्मी और उसके भाई की सड़क हादसे में मौत
