मुरादाबाद: महिला सिपाही को किया ब्लैकमेल, मंगेतर को भेजे अश्लील फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। महिला सिपाही ने शादी करने से इंकार किया तो युवक ब्लैकमेल करने लगा। सिपाही के कुछ अश्लील फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। इतना ही नहीं महिला सिपाही का रिश्ता तय हो गया तो उसके मंगेतर को अश्लील फोटो भेज दिए। थकहार कर सिपाही ने पूरे प्रकरण की जानकारी एसएसपी को दी। …

मुरादाबाद,अमृत विचार। महिला सिपाही ने शादी करने से इंकार किया तो युवक ब्लैकमेल करने लगा। सिपाही के कुछ अश्लील फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। इतना ही नहीं महिला सिपाही का रिश्ता तय हो गया तो उसके मंगेतर को अश्लील फोटो भेज दिए। थकहार कर सिपाही ने पूरे प्रकरण की जानकारी एसएसपी को दी। उनके आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मामला अलीगढ़ से जुड़ी हुई महिला सिपाही का है। मौजूदा समय में सिपाही की तैनाती महानगर के एक थाने में चल रही है। सिपाही के पिता ने एसएसपी से मुलाकात कर एक युवक पर बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बुलंदशहर के थाना जहांगीर के ग्राम चिंघरावली निवासी दीपक उर्फ रिंकू उसकी बेटी पर शादी करने का दबाव डाल रहा है। इंकार करने पर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। कुछ दिनों पहले उन्होंने बेटी का रिश्ता गौतमबुद्ध जिले में रहने वाले एक युवक से कर दिया था।

आरोप है कि इसकी जानकारी होने के बाद आरोपी युवक ने उसके मंगेतर के फोन पर बेटी की कुछ अश्लील फोटो भेज दी। मंगेतर ने जब फोन करके पूछा तो महिला सिपाही ने पूरी आपबीती सुनाई। साथ ही यह भी बताया कि कई दफा युवक के खाते में रुपए भी डाल चुकी है। अब पांच लाख रुपए मांग रहा है, इंकार करने पर अश्लील फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा है। एसएसपी के आदेश पर आरोपी दीपक उर्फ रिंकू के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार