Unnao Crime: यूकेलिप्टस की बाग में युवक का मिला शव...हत्या की आशंका, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त
उन्नाव में यूकेलिप्टस की बाग में युवक का शव मिला
उन्नाव, अमृत विचार। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचू पुरवा के पास डहन संपर्क मार्ग के किनारे एक यूकेलिप्टस की बाग में अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुयी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। स्थानीय लोग हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाता रहे हैं। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचू पुरवा के पास डहन संपर्क मार्ग के किनारे एक यूकेलिप्टस की बाग है। बुधवार सुबह राहगीरों को बाग से गुजरते समय दुर्गंध आ रही थी। जब स्थानीय लोगों ने बाग के अंदर जाकर देखा तो एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ था। शव देख क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। स्थानीय लोग हत्या कर शव यूकेलिप्टस की बाग में फेंके जाने की आशंका जाता रहे हैं।
वहीं बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि शव 5 से 7 दिन पुराना लग रहा है। मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
ये भी पढ़ें- Holi 2024: अब होलिका बढ़ाने को पेड़ काटने से भय खाते युवा...सताता है जेल जाने का भय, रहती है करियर बनाने की चिंता
