लखनऊ में लड़कियों का मारपीट का वीडियो वायरल, जमकर चले डंडे और बेल्ट
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में एक बार फिर लड़कियों का आपस में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ लड़कियां बीच सड़क पर जमकर मारपीट कर रही हैं। ये वीडियो राजधानी के गोमतीनगर इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक भी लड़कियों के साथ दिख रहे हैं। एक दूसरे पर लड़कियां डंडे और बेल्ट से जमकर प्रहार करते दिख रही हैं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
#Video राजधानी लखनऊ में एक बार फिर बीच सड़क पर लड़कियों का आपस में मारपीट का वीडियो वायरल
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 21, 2024
लड़कियों के साथ कुछ युवक भी मारपीट में हुए शामिल।
मारपीट में डंडे और बेल्ट का किया गया इस्तेमाल ।
वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी#Lucknow @adgzonelucknow… pic.twitter.com/GBH0EJS8Te
ये भी पढ़ें -ISIS इंडिया हेड को रिमांड पर लेगी ATS!, सामने आया अलीगढ़ मॉड्यूल से connection
