प्रतापगढ़ में दिनदहाड़े व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम
पट्टी के नगर पंचायत कार्यालय मोड़ के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों की दुस्साहसिक वारदात
प्रतापगढ़, अमृत विचार। अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे पट्टी रायपुर रोड स्थित फर्नीचर व्यवसायी 50 वर्षीय नईम को अज्ञात नकाबपोश बदमाशो ने दिनदहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश है। टीम गठित कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
पट्टी के रायपुर निवासी नईम घर के बगल ही फर्नीचर का काम करते थे। वह कक्षा 11 में पढ़ने वाले अपने बेटे सैफ को छोड़ने स्कूल जा रहे थे। जैसे ही पट्टी नगर पंचायत कार्यालय मोड़ पर पहुंचे तो अचानक बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाश आये और कुछ बात करने के लिए कहा। नईम ने जैसे ही बदमाशों से बात करना शुरू किए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिए। दो गोली मिस हो गई,तीसरी सीने में लगी और वह गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी पट्टी ले जाया गया। जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। व्यवसायी की मौत से परिजन बेहाल हैं। सूचना पर पट्टी कोतवाल आलोक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। हालांकि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानों को बंद कर दिया। बवाल की आशंका पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ पट्टी आनन्द ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। अभी हत्या की वजह सामने नहीं आयी है,पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें -रायबरेली: दुकान के अंदर व्यापारी का लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
