संभल : अफसरों की अभद्रता पर भड़के लोग, कहा- नहीं मनाएंगे होली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

.एकादशी जुलूस के दौरान डीजे की आवाज कम करने को लेकर हुआ था विवाद

संभल,अमृत विचार। संभल में रंग एकादशी जुलूस के दौरान डीजे की आवाज कम करने को लेकर पुलिस प्रशासनिक अफसरों के साथ शुरु हुए विवाद तूल पकड़ता दिख रहा है। गुरुवार को जुलूस आयोजकों व व्यापारियों ने बैठक कर साफ कह दिया कि या तो अभद्रता करने वाले अफसरों का तबादला करें नहीं तो वह होली नहीं मनायेंगे। 

बुधवार को रंग एकादशी जुलूस के दौरान मौहल्ला ठेर पर बज रहे डीजे की आवाज कम कराने को लेकर एसडीएम व सीओ का विवाद हुआ था। आरोप है कि एसडीएम ने होली जुलूस आयोजकों पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते हुए अभद्रता की थी। उस समय अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कर दिया था। गुरुवार को एक बार फिर से होली  जुलूस आयोजक व व्यापारी लामबंद हो गये। मौहल्ला ठेर पर बैठक कर रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल व भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह को भी बुलाया गया। व्यापारियों ने साफ कहा कि या तो अभद्रता करने वाले अफसर का तबादला किया जाये नहीं तो वह होली नहीं मनायेंगे। बैठक की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन भी विवाद खत्म कराने के लिए सक्रिय हुआ है। जिलाधिकारी के साथ शिष्टमंडल की वार्ता कर कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : संभल: हिरासत से फरार बदमाश से फिर हुई पुलिस की मुठभेड़, टांग में लगी गोली 

संबंधित समाचार