बदायूं डबल मर्डर: पीड़ित परिवार से मिलकर VHP पदाधिकारियों ने लगाए जय श्रीराम के नारे, इंस्पेक्टर ने कहा- मत करो भाषणबाजी
बदायूं, अमृत विचार: बदायूं में दोहरे हत्याकांड मामले में गुरुवार दोपहर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के ब्रज प्रांत के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। परिवार को सांत्वना दी। परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
वहीं पदाधिकारी घर से बाहर निकले। पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। जय श्री राम के नारे लगाए। इसी दौरान एक इंस्पेक्टर ने कहा यहां भाषणबाजी मत करो। यहां से जाओ। इसी बात को लेकर पदाधिकारी गुस्सा गए और इंस्पेक्टर से बहस शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि यह तो प्रशासन सराहना कर रहे हैं। पत्रकार सवाल करेंगे तो जवाब तो दिया जाएगा। इसमें भाषणबाजी कहां है। सीओ केके तिवारी के पराधिकारियों को समझाकर वापस भेज दिया।
यह भी पढ़ें- Badaun Double Murder: आरोपी जावेद बरेली से गिरफ्तार... बोला- मेरे भाई ने बच्चों को मारा, मैं बेकसूर
