Kanpur: काम की तलाश में निकला मजदूर...खींच ले गई मौत, सांड ने उठाकर पटका, लोग जब तक आते, थम गई सांसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में मजदूर को सांड ने पटक-पटक कर मार डाला

कानपुर, अमृत विचार। शहर में अन्ना मवेशियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को काम की तलाश में जा रहे मजदूर को सांड ने पटक-पटक कर मार डाला। ग्रामीणों ने किसी तरह सांड को भगाते हुए मजदूर के पास पहुंचे तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तेजीपुरवा गांव निवासी मजदूर हीरालाल पासवान उम्र 45 वर्ष पुत्र प्रहलाद अविवाहित था और अपने छोटे भाई राजकुमार के परिवार के साथ रहते हुए मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह हीरालाल काम की तलाश में रमईपुर के पास स्थित घाटूखेड़ा गॉव में काम की तलाश में पैदल जा रहा था।

इसी दौरान जैसे ही वो कोटेदार की गली में पहुंचा तभी सामने से आए काले सांड ने उसे सींग मारते हुए सड़क पर गिरा दिया और पेट में लगातार सींग मारते हुए उसे पटक दिया। 

ग्रामीणों ने जब मजदूर को सांड को बेरहमी से मारते हुए देखा तो लाठी-डंडे लेकर दौड़ाते हुए भगाया और जब वृद्ध के पास पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार गांव में काले सांड का आतंक बीते एक हफ्ते से व्याप्त है। एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों पर हमला कर चुका है।उधर, मजदूर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में गर्भवतियों को हैलट के नहीं लगाने होंगे चक्कर, जच्चा-बच्चा अस्पताल में शुरू हुई यह सुविधा...

संबंधित समाचार