मुरादाबाद: जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दरोगा की मौत, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार शाम को दरोगा वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई। वह रिजर्व पुलिस लाइन मुरादाबाद में तैनात थे। बागपत जिले के निवासी थे। पुलिस की तरफ से बताया गया है कि दरोगा वीरेंद्र कुमार बीमारी के कारण जिला अस्पताल में भर्ती थे, उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है। पुलिस विभाग में उनकी नियुक्ति 1 नवंबर 1985 को कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थी।     

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ दिवंगत दरोगा को सैल्यूट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हाईवे अमरिंदर सिंह, क्षेत्राधिकारी कोतवाली नगर कुलदीप गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन्स अर्पित कपूर आदि ने भी दो मिनट मौन रख श्रद्धांजलि दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत के परिजनों को  सांत्वाना दी और पार्थिव शरीर को उनके गृह जनपद भिजवाया गया है।

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद : व्यापारी बोले- जबरदस्ती किसी को नहीं लगाएं रंग, शांतिपूर्ण मनाएं होली...पुलिस प्रशासन का भी सहयोग करें

संबंधित समाचार