मुरादाबाद : व्यापारी बोले- जबरदस्ती किसी को नहीं लगाएं रंग, शांतिपूर्ण मनाएं होली...पुलिस प्रशासन का भी सहयोग करें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

होली के पर्व को लेकर बैठक करते व्यापारी।

मुरादाबाद, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक महानगर के बर्तन बाजार बाजार में आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों द्वारा आह्वान किया गया की होली के त्योहार पर किसी को भी जबरदस्ती रंग नहीं लगाएं। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री अरविंद अग्रवाल ने की। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने किया। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि रंगों का पर्व होली सभी लोग शांतिपूर्ण मनाएं। पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

व्यापारियों ने यह भी कहा कि आप लोग किसी को भी जबरदस्ती रंग नहीं लगाएं। रंग लगाने से पहले सामने वाले की सहमति जरूर लें। बैठक में महानगर अध्यक्ष सुनील कतियाल, मनीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल और सचिन गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जिला अस्पताल में भर्ती बंदी पुलिस को चकमा देकर बाथरूम से फरार, खून की उल्टी की शिकायत पर कराया था भर्ती

संबंधित समाचार