Amroha News : 'अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से बहुत दुखी हूं, जल्द रिहा किया जाए', सपा विधायक समरपाल सिंह ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा। शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी के बाद इंडी गठबंधन के नेताओं ने केंद्र सरकार को घेरा है।  नौगावां सादात विधानसभा से सपा सपा विधायक समरपाल सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से बहुत दुखी हूं। भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही हैं, कहीं यह देश चीन और उत्तर कोरिया ना बन जाए।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। ये सरकार की तानाशाही है। केजरीवाल के साथ समाजवादी पार्टी पूरी तरह से साथ है। साथ ही  सपा विधायक समरपाल सिंह ने ADM को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : कंवर सिंह तंवर बोले- मोदी सरकार में भयमुक्त होकर व्यापार कर रहे व्यापारी

 

संबंधित समाचार